मंगलवार, 8 मार्च 2011

के आई टी कानपुर का कुलगीत the kulgeet of kanpur institute of technology (kit kanpur)




कानपुर इंस्टीटयूट ऑफ़ टेक्नोलोजी  का कुलगीत लिखने का उत्तरदायित्व जब मुझे सौपा गया तो मेरे लिए दुविधा वाली बात थी. मै कभी  किसी के कहने से लिख नही पाता जब मन में मौज हो तो कलम अपने आप चल जाती है. चूंकि इस कालेज से मेरा जुड़ाव है सो मैंने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और परिणाम आपके सामने है 


राष्ट्र सृजन के पावन पथ पर 
श्रम की नगरी  गंगा तट पर, 
शिक्षा का बढ़ा तब गौरव
केआईटी  का हुआ जब उदभव.

ऊर्जित मेधा के साथ चले हम
गुणवत्ता के साथ बढे हम,
अभिनव तकनीक प्रायोगिक हो 
सरल अनंत ज्ञान सब संभव.

स्वप्न हुए साकार यहाँ पर 
जीवन को आकार यहाँ पर ,
स्थितियों को गति प्रदान कर
सर्वत्र फैलता यश सौरभ.

जयति जयति विद्या प्रदायिनी
जयति जयति जय ज्योति दायिनी,
विश्व विजय की अभिलाषा है 
मन्त्र सत्य शिव सुन्दर भव. 
                                                       PAWAN KUMAR MISHRA
                                                       ASSISTANT PROFESSOR OF
                                                       INDUSTRIAL SOCIOLOGY
                                                       K.I.T. KANPUR            


13 टिप्‍पणियां:

  1. राष्ट्र सृजन के पावन पथ पथ पर
    श्रम की नगरी गंगा तट पर,

    शिक्षा का बढ़ा तब गौरव
    केआईटी का हुआ जब उद्भव
    .
    बहुत सुंदर .कमाल का हुनर है आप मैं

    जवाब देंहटाएं
  2. जहाँ से हम जुड़े होते हैं, उसके लिए सोचना नहीं पड़ता और कलम खुद बा खुद जो लिख जाती है वह उत्तम होता है क्योंकि वह समर्पित होता है.

    जवाब देंहटाएं
  3. अति सुन्दर।

    सुन्दर सरल एवं उर्जा से ओतप्रोत है यह गीत। अंतिम पद्य संस्कृत मे होने से अपने पुरातन गौरव की अनायास ही याद आती है।
    कृपया ज्ञात करें कि आपका यह गीत किसी भी भा. प्रौ. सं. का प्रथम गीत है?

    जवाब देंहटाएं
  4. बढ़िया है , कुलगीत तो अच्छा बना है . अब लिख दिया है तो लोग गायेंगे ही .

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर शब्द संयोजन और भाव एवं उद्देश्य का बेमिसाल मिश्रण....

    जवाब देंहटाएं
  6. I have a proud of you . very good "GEET" you wrote . the words are very balanced .

    जवाब देंहटाएं
  7. nice thought sir.......
    UMANATH PATHAK, EC-B, 2nd yr

    जवाब देंहटाएं
  8. very nice thanks for posting the details of the kulgeet of kanpur institute of technology
    kit kanpur

    जवाब देंहटाएं