रविवार, 4 नवंबर 2012

कानपुर के कॉलेज में तालिबानी फरमान, बुर्का जरूरी और मोबाइल बैन


कानपुर में एक गर्ल्स कॉलेज ने तालिबानी फरमान जारी किया है। वहां पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बुर्का और स्कार्फ अनिवार्य कर दिया गया है। अब कॉलेज में मुस्लिम लड़कियां केवल बुर्का पहनकर ही आ सकती हैं। यहां तक कि कॉलेज में अब गर्ल्स सेलफोन लेकर भी नहीं आ सकती हैं। मुस्लिम जुबली गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैनेजमेंट ने यह फरमान सुनाया है।

मैनेजमेंट ने आदेश दिया है कि इस नियम का सख्ती से पालन करना होगा। नए फरमान के खिलाफ जाने पर कॉलेज ने छात्राओं को निकालने की धमकी दी है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह फैसला इस्लामिक संस्कृति को प्रमोट करने के लिए किया गया है। स्कूल सोसायटी के एक मेंबर ने कहा कि इसमें गलत क्या है? यहां की ज्यादातर छात्राएं अपने मन से बुर्का पहन कर आती हैं।

इसके साथ यदि अलग से स्कार्फ ले लेंगी तो क्या फर्क पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्लामिक देशों की लड़कियां हमेशा स्कार्फ रखती हैं। इसमें इस्लामिक संस्कृति की झलक मिलती है। उन्होंने मोबाइल के प्रतिबंध पर कहा कि इमर्जेंसी की हालात में गर्ल्स, कॉलेज के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकती हैं। कॉलेज की ज्यादातर लड़कियों ने इस तालिबानी फरमान का विरोध किया है। लड़कियों ने सेल फोन बैन करने पर कहा कि यह हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। हम इससे परिवार के संपर्क में हमेशा रहते हैं। उन्होंने स्कार्फ को भी अनिवार्य करने पर आपत्ति जतायी है।(नवभारत टाईम्स की खबर्)
अब सवाल उठता है कि बुरका पहनना घूंघट लेना जींस न पहनना सही है या गलत. समाज मे आजादी के नाम पर व्यभिचार के खुल्ले खेल को देखकर लगता है कि शायद यह एक प्रतिरोधात्मक कदम है. किंतु यह शायद ही है सन्देहास्पद ही है. जब तक व्यक्ति स्व नियंत्रण मे नही आता तब तक ना कोई बुर्का ना घूघट ना खाप ना कोई बाह्य नियंत्रण नंगनाच को रोक पायेगा और जब स्वनियंत्रण हो जाता है दिगम्बरी घूमे या सारी दुनिया दिगम्बरी हो जाये कोई फरक नही पडेगा. तब तक तालिबानी खापी आदेशो पर बवाल झेलते रहिये.

3 टिप्‍पणियां:

  1. पता नहीं इनको इस तरह की ज़बरदस्ती करने की इजाज़त कौन देता है? पर्दा करना या सर पर स्कार्फ बंधना व्यक्तिगत फैसला है, इस पर ज़बरदस्ती कैसे की जा सकती है?

    जवाब देंहटाएं
  2. हालाँकि कॉलेज में मोबाइल की इजाज़त देना या देना कॉलेज प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र में आता है।

    जवाब देंहटाएं
  3. ये कालेज प्रशासन वालों को क्या हो गया है ।

    जवाब देंहटाएं